सेक्स रैकेट: घर को ही बना लिया था जिस्मफरोशी का ठिकाना, सात गिरफ्तार...मकान भी किया गया सील
पाकबड़ा, अमृत विचार। नया मुरादाबाद में घर में चल रहे सेक्स रैकेट पर सीओ ने छापा मार दिया। युवक व युवती में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई और 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मकान को सील कर दिया है।
शनिवार को नया मुरादाबाद के सेक्टर 7 में स्थित एक घर में सेक्स रैकेट संचालन की सूचना पुलिस को मिली। सीओ हाईवे राजेश कुमार, सीओ सिटी सुनीता दहिया व थाना प्रभारी योगेश कुमार ने छापेमारी कर रैकेट में शामिल 7 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने सातों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई कर मकान सील कर दिया गया।
पकड़े गए लोगों में आरिस निवासी ग्राम हसनपुर थाना कोतवाली हसनपुर जिला अमरोहा, सोनू निवासी ग्राम रज्जाकपुर थाना नौगावा सादात अमरोहा, जावेद आलम निवासी ग्राम पायंती खुर्द थाना डिडौली अमरोहा, सबीना मलिक निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर, चंचल निवासी शाहदरा थाना मानसरोवर दिल्ली, सबा घंटाघर थाना कोतवाली जिला बदायूं हाल निवासी सिविल लाइंस थाना रामपुर, नसरीन निवासी निकट महिला सदर अस्पताल जिला बलिया शामिल है।
तो आरती को लग गई थी भनक
नसरीन ने बताया कि रैकेट में शामिल आरती से उसकी काफी दिनों से जान पहचान है। आरती ने करीब चार माह पूर्व सेक्टर 7 में जसप्रीत उर्फ काकू का मकान किराए पर 20000 रुपये में लिया था। आरती से ही सबीना, चंचल व सबा की जानकारी जस्ट डायल के माध्यम से हुई थी। आरती ही कस्टमर बुलाती थी। वह आज यहां से बाहर गई हुई थी या शायद उसे पुलिस के आने की भनक लग गई थी तो वह यहां से भाग निकली। पुलिस सभी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
