गौतम बुद्ध के पवित्र अवशेष दर्शनार्थ से आएगी भारत-रूस के रिश्तों में गहराई, एलिस्ता शहर में निर्माणाधीन भगवान बुद्ध पार्क को देखा

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। इन दिनों रूस दौर पर गए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वहां काल्मिकिया गणराज्य के एलिस्ता शहर में निर्माणाधीन भगवान बुद्ध पार्क में माता ग्रीन तारा देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही, मंदिर एवं पार्क निर्माण की प्रगति और उससे जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। केशव मौर्य प्रतिनिधिमण्डल के साथ भगवान बुद्ध के अवशेषों को लेकर शनिवार को रूस पहुंचे थे।

इस दौरान रविवार को अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और मानवता का संदेश सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणादायी है। (काल्मीकिया) रूस मे पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी से भारत और रूस के सांस्कृतिक व राजनैतिक रिश्तों में और गहराई आएगी। केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सप्ताह के दौरान अन्य गतिविधियों की मेजबानी करेगा। इनमें शाक्य संप्रदाय के प्रमुख, परम पावन 43वें शाक्य त्रिजिन रिनपोछे द्वारा दिए जाने वाले उपदेश और प्रवचन शामिल हैं।

ये भी पढ़े : 

UP बना वित्तीय अनुशासन का मॉडल राज्य.. CAG रिपोर्ट में खुलासा, पूंजीगत व्यय और निवेश में शीर्ष पर प्रदेश 

 

संबंधित समाचार