बदायूं : दो सौ लीटर सरसों का तेल सीज, अनुमानित कीमत 33 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाजार में छापेमारी की। उनके द्वारा संदिग्ध पाए गए दो सौ लीटर सरसों का तेल और तीन किलो हल्दी पाउडर को सीज किया गया। सरसों तेल की कीमत 33 हजार और हल्दी पाउडर की कीमत छह हजार अनुमानित की कीमत बताई जा रही है। इसके अलावा अधिकारियों ने दो प्रतिष्ठानों से मूंग दाल और सरसों के तेल का सैंपल लिया। लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा है। 

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सील यादव ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह व अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उझानी स्थित गुरु नानक ऑयल मिल पर छापा मारा। यहां से कई ड्रम में दो सौ लीटर सरसों का तेल रखा हुआ था। जांच करने पर तेल संदिग्ध मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 33 हजार रुपये थी। संदिग्ध प्रतीत होने पर तेल को सीज कर दिया गया। साथ ही उसका सैंपल भी लिया। 

वहीं उझानी के ही संध्या किराना स्टोर पर रखे तीस किलो हल्दी पाउडर को सीज किया है। जिसकी कीमत छह हजार रुपये आंकी गई है। इधर में कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आवास विकास स्थित शंकर किराना स्टोर से सरसों के तेल का और गोपी चौक स्थित राजू के प्रतिष्ठान से मूंग दाल का सैंपल लिया है। जिसे जांच को भेजा है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, माता शंकर बिंद, प्रिया त्रिपाठी, करन सिंह और प्रमोद कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार