बदायूं : उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी वक्फ की संपत्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। वक्फ की संपत्ति का ब्यौरा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। शासन की ओर से पंजीकरण की तारीख 5 दिसंबर निर्धारित की गई है। पंजीकरण कराने के लिए वक्फ बोर्ड द्वारा तीन कोआर्डिनेटर यानि मुतवल्लियों को नामित कर भेजा है। वह जनपद में मुतवल्लियों से मुलाकात कर संपत्तियों को पोर्टल पर अपलोड कराएंगे।

अब से छह माह पूर्व शासन के निर्देश वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को चिन्हित करने के लिए जिले में सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान के बाद जिले में वक्फ की कुल संपत्तियां 1709 चिन्हित की गई थी। इनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड की 1687 और शिया वक्त बोर्ड की 22 संपत्तियां शामिल हैं। यह रिपोर्ट शासन में भेजी गई थी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को मंजूरी मिलने के बाद वक्फ बोर्ड की संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की जानी है। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड और शिया सेंट्रल बोर्ड ने तीन को-ऑडिनेटर नामित किए हैं। ये मुतवल्ली और प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों की मदद कर उम्मीद पोर्टल पर वक्फ की संपत्तियों को फीड करवाने में मदद करेंगे। बताया कि जिले में कुल वक्फ बोर्ड की 1709 संपत्तियां हैं। इनमें सुन्नी बोर्ड की 1687 और 22 शिया की शामि हैं।

विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में कब्रिस्तान 1150, कर्बला सात, मजार आठ, इमामबाड़ा 17, ईदगाह 45, मस्जिद 215, कृषि भूमि 45, जियारत 70, मकबरा छह और पांच दरगाह हैं। इनके अलावा अन्य कितने मदरसा, मजार और दरगाह सरकारी भूमि पर बने हैं। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि संपत्तियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किए जाने के दौरान अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार