Moradabad: जल्द 118.69 करोड़ के 54 निर्माण कार्यों से चमकेगा जिला, PDW ने भेजे प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद को जल्द ही अधोसंरचना विकास का बड़ा तोहफा मिलने वाला है। लोक निर्माण विभाग ने जिले के लिए 118.69 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 54 निर्माण कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा है। एस ई ने बताया कि इस बार भेजे गए प्रस्ताव में जिले में छोटे बढ़े सभी कार्यों को शामिल किया गया है।

सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि भेजे गए प्रस्तावित कार्यों में स्टेट हाईवे, मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर ), अन्य जिला सड़कें (ओडीआर ),लॉजिस्टिक कॉरिडोर,धर्मार्थ योजनाएं,मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत निर्माण,नव निर्माण, लघु सेतु (छोटे पुल), सिंगल कनेक्टिविटी मार्ग, मिसिंग लिंक, ब्लॉक संपर्क मार्ग, बाईपास निर्माण और जिले के 9 चिन्हित ब्लैक स्पॉट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि दीवाली से पहले प्रस्ताव में भेजे गए कार्यों को मंजूरी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।अधीक्षण अभियंता के अनुसार, यह कार्य जिले में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, यातायात सुविधा, दुर्घटना रोकथाम और क्षेत्रीय विकास को ध्यान मे रखते हुए प्रस्तावित किए गए हैं। जिससे जिले में आवागमन और परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

 

संबंधित समाचार