Bareilly: बरेली बवाल के आरोपी तौकीर ने जमा कराई लोन की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा ने जिला सहकारी बैंक से लिए लोन की धनराशि ब्याज सहित जमा करा दी है। तौकीर रजा ने बदायूं में रहने के दौरान साल 1997 में 5055 रुपये का लोन लिया था। इसे नहीं चुकाने पर बैंक के अधिकारियों ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कराया था।

मौलाना तौकीर रजा मूलरूप से बदायूं जनपद के बिनावर क्षेत्र के गांव करतौली निवासी हैं। उन्होंने खेती करने के लिए बैंक से लोन लिया था। इसके बाद उन्होंने गांव में अपनी संपत्ति बेच दी और बरेली में शिफ्ट हो गए थे। यहां राजनीति शुरू की और बड़ा चेहरा बन गए। 

इस वजह से बैंक ने उनसे कर्ज वसूलने की हिम्मत नहीं की। अब बरेली में बवाल के बाद तौकीर रजा जेल गए तो बैंक ने नोटिस जारी कहा था कि 15 दिन में लोन जमा नहीं किया तो वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उनके प्रतिनिधि शाहनवाज ने बैंक जाकर ब्याज और संग्रह शुल्क सहित 30 हजार 522 रुपये जमा किए हैं।

संबंधित समाचार