UP : संभल में मीट फैक्ट्री और मालिक के घर आयकर विभाग का छापा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

कई कारों में आए 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्रवाई में जुटे हैं

संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बड़े मीट कारोबारी की संभल में संचालित फ्रोजन मीट फैक्ट्री और उसके घर पर आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। पिछले 20 घंटे से 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी लगातार कार्रवाई में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री में काम करने वाले कई कर्मचारियों के घरों पर भी आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल के लिए पहुंचे हैं। इस कार्रवाई से संभल में हड़कंप मचा है

सोमवार को तड़के 3:00 के बाद 60 से ज्यादा गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग के 100 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी संभल पहुंचे। अधिकारियों की एक टीम ने चिमियावली गांव स्थित इंडिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री पर पहुंची, तो दूसरी टीम ठीक उसी समय सरायतरीन में स्थित इंडिया फैक्ट्री के मालिक हाजी इरफान कुरैशी के घर पहुंच गई। घर व फैक्ट्री के बाहर पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। दोनों ही जगह पर मौजूद लोगों के मोबाइल आयकर विभाग के अधिकारियों ने कब्जे में ले लिए। 

साथ ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगाकर पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जहां फ्रोजन मीट फैक्ट्री के दस्तावेजों का गहन अध्ययन शुरू किया वहीं फैक्ट्री मालिक के घर भी गहनता से पड़ताल शुरू की गई। दोनों ही जगह से तमाम दस्तावेज और कंप्यूटर डिवाइस आयकर अधिकारियों ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सोमवार को देर रात तक इंडिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री व उसके मालिक हाजी इरफान कुरैशी के घर आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार चलती रही। वहीं आयकर विभाग की टीम फैक्ट्री के आधा दर्जन कर्मचारियों के घरों पर भी पहुंची और वहां भी जांच पड़ताल की।

 

संबंधित समाचार