UP : पहले इंस्टा पर दोस्ती फिर किशोरी से गैंगरेप...अश्लील वीडियो भी बनाया, पीड़िता ने की जान देने की कोशिश
बिजनौर, अमृत विचार। किशोरी से दोस्ती कर झांसे में लेककर अश्लील वीडियो बनाने के बाद सामूहिक दुराचार का एक मामला प्रकाश में आया है। लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है
युवक ने तहरीर दी कि उसकी 16 साल की बहन को शोएब पुत्र जिया उलहक उर्फ भोला निवासी मोहल्ला शास्त्री बी -24 निकट मोती मस्जिद तथा ताबिश पुत्र कयामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम पीतनहेड़ी थाना कोतवाली देहात ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार बलात्कार किया। परेशान होकर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
7 अक्टूबर को युवकों के परिजनों ने फोन कर फैसला करने के लिए धमकाया | पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शोएब को उसके परिजनों ने दुबई भेज दिया है और ताबिश कश्मीर भाग गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
