पीलीभीत: हाईवे पर व्यापारी से 1.90 लाख रुपये और पावर बैंक लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार।  खटीमा से काम निपटा कर लौट रहे व्यापारी से नकदी और मोबाइल एसेसरीज रखा बैग लूट लिया गया। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना की। दूसरे दिन मामले की तहरीर न्यूरिया थाने में दी गई है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा भगु के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शहर के सेंट्रल मार्केट में मोबाइल एसेसरीज का काम करते हैं। पेमेंट उठाने के लिए भी उन्हें बाहर जाना पड़ता है। 13 अक्टूबर को वह काम से बनबसा उत्तराखंड गए थे। इस दौरान परिचित शुभम ने कॉल कर कहा कि खटीमा से 1.90 लाख का पेमेंट भी ले आएं और दुकान पर जमा कर दें। शाम करीब पांच बजे खटीमा से पेमेंट लिया। 

पेमेंट वाले बैग में नौ पावर बैंक भी रखे हुए थे। शाम सवा सात बजे मझोला से बाइक से पीलीभीत के लिए चल गए। टांडा विजेसी गांव के पास पहुंचते ही टनकपुर रोड पर पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति और दो स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने चाबी निकाल ली। इसके बाद नकदी और पावर बैंक रखा बैग लूटकर भाग गए। आरोपी पीलीभीत की ओर भाकर आए। रात में घबराहट के चलते वह तहरीर नहीं दे सके थे।  एसओ न्यूरिया/प्रशिक्षु सीओ गायत्री ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार