Bareilly : दिवाली पर नहीं होगी आने-जाने में दिक्कत, मंडल की 651 बसें तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। यात्रियों को आने-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसलिए रीजन की 651 बसें बुधवार से ऑन रोड रहेंगी। इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिना कारण बताए गैरहाजिर होने पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना के चलते बुधवार से बसों का संचालन फेरे बढ़ाकर किया जाएगा।

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि लोकल रूट की बसों के फेरे बदायूं, शाहजहांपुर, टनकपुर और पीलीभीत मार्ग पर बढ़ाए गए हैं, जबकि दिल्ली और लखनऊ जैसे व्यस्त रूटों पर चलने वाली रोडवेज की बसें, जो वर्तमान में दो फेरे लगाती हैं, उनके फेरे बढ़ाकर चार किए जा रहे हैं। कहा कि यह निर्णय यात्रियों की संख्या को देखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, यदि किसी अन्य रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो स्टेशन अधीक्षक या संबंधित डिपो के एआरएम दूसरी बसों को भी यात्रियों की सेवा में लगा सकते हैं। आरएम के मुताबिक दिवाली पर्व पर यात्रियों को असुविधा न हो और पर्याप्त बसों का संचालन हो इसके लिए चालक और परिचालकों की छुट्टियां रद्द करते हुए अनुपस्थिति पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा रीजन के चारों डिपो सेटेलाइट बस अड्डे पर एआरएम रुहेलखंड, पुराने रोडवेज पर एआरएम बरेली डिपो व बदायूं व पीलीभीत के एआरएम को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने बस अड्डों पर उपस्थित रहेंगे।


दिवाली पर रोडवेज की सौगात, बरेली के लिए आईं 10 नई बसें
परिवहन निगम ने दिवाली से पहले बरेली को 10 नई बसों का तोहफा दिया है। इन बसों के मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने इन बसों का आवंटन भी संबंधित डिपो को कर दिया है।दिवाली से पहले रोडवेज को 10 नई बसें मिली हैं। इसमें बरेली डिपो को छह और रुहेलखंड डिपो की चार नई बसें आवंटित हुई हैं। यह बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार बरेली डिपो की छह नई बसें मिलाकर कुल 199 बसें दिवाली पर लगाई हैं। रुहेलखंड डिपो की 195 बसें और चार नई आने बसें मिलाकर कुल 199 बसें यात्रियों की सुविधा में लगेंगी। बदायूं डिपो की 149 व पीलीभीत डिपो की 103 बसें शामिल हैं। इसके अलावा 53 बसें अतिरिक्त रखी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को भी दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी रूट पर बस का इंतजार नहीं करना पड़े।

 

संबंधित समाचार