Stock Market Today:मिश्रित संकेतों के बीच खुले शेयर बाजार... तेजी जारी, आईटी कंपनियों पर दबाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.36 अंक चढ़कर 82,794.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 358.29 अंक (0.43 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,963.72 अंक पर था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 71.35 अंक की बढ़त में 25,394.90 अंक पर खुला। 

खबर लिखे जाने तक यह 100.65 अंक यानी 0.40 फीसदी ऊपर 25,424.20 अंक पर था। बैंकिंग, ऑटो और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियों में मुख्य रूप से तेजी रही। आईटी सेक्टर दबाव में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एयरटेल के शेयर हरे निशान में हैं। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस और टाटा स्टील के शेयरों में फिलहाल गिरावट है। 

ये भी पढ़े :  
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बढ़त...सेंसेक्स और निफ्टी उछले, इन स्टॉक्स को हुआ लाभ 

 

संबंधित समाचार