Bareilly: दिवाली और छठ को लेकर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल सेवा पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली और छठ को देखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है। रेलवे की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि दिवाली और छठ पर यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए दिल्ली क्षेत्र (यानि नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनन्द विहार टर्मिनल) में सभी तरह के पार्सल ले-नदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर 17 से लेकर 26 अक्टूबर तक अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। रेलवे के माध्यम से सीधी बुकिंग पर भी अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे और सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर और वीपी सहित आवक और जावक पार्सल ट्रैफिक दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी जाएगी। सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। प्रतिबंध दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन पर लागू है और यह दिल्ली क्षेत्र में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए स्टॉपेज वाले अन्य डिवीजनों तथा क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी लागू होगा।

संबंधित समाचार