बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 'विकास नहीं, बुर्का चाहिए', सीएम योगी ने कांग्रेस और आरजेडी पर साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दानापुर क्षेत्र में पहुंचे। यहां एक रैली में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी मुद्दों पर विकास की चर्चा छोड़कर ये दल बुर्का जैसे विषयों को उछाल रहे हैं। योगी ने आरोप लगाया कि बिहार को अब वैश्विक पहचान मिल रही है, लेकिन कांग्रेस और राजद इसे फिर से बदनाम करने पर तुले हैं। उन्होंने कहा, "इनका नारा है – विकास नहीं, बुर्का चाहिए।"

फर्जी मतदान करवाएंगे, लेकिन पहचान छिपाएंगे – योगी का दावा

रैली में योगी ने आगे कहा कि ये लोग फर्जी वोटिंग करवाना चाहते हैं, मगर चेहरा नहीं दिखाना चाहते। विदेशी तीर्थयात्रा पर जाएंगे तो एयरपोर्ट पर पासपोर्ट और फोटो दिखाकर घूमेंगे, लेकिन बिहार में वोट डालते वक्त बुर्का का सहारा लेकर कहेंगे कि चेहरा मत देखो, बस धांधली करने दो। इससे गरीबों के अधिकारों पर फिर से लूट मचाई जा सके।

माफिया राज और भ्रष्टाचार पर योगी का प्रहार

योगी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस-राजद की यह चाल कामयाब नहीं होगी। बिहार को इन पार्टियों ने पहले पहचान का संकट दिया था। हर जिले में माफिया को पनपने दिया, सरकारी धन को विदेशी बैंकों में ठूंसा ताकि आने वाली नस्लें भी अमीर बनी रहें। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज बर्दाश्त नहीं होगा। जो गरीबों के हक मारेंगे, उनकी जगह सिर्फ जेल होगी। योगी ने मतदाताओं से अपील की कि इनकी साजिशों को नाकाम करें।

संबंधित समाचार