Lucknow News: डालीगंज में पड़ोसियों पर युवक को जहर पिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: डालीगंज के हवेलिया कॉलोनी में पड़ोसियों ने युवक को जहर पिला दिया। युवक किसी तरह भागकर घर पहुंचा और परिजन को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत में इलाज में चल रहा है। हसनगंज पुलिस ने मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मां माला गिहार ने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम को पड़ोस में रहने वाले रामू, सुशीला, लतले, ललिता ने मिलकर बेटे रौनक को जहर पिला दिया। उनके चंगुल से छूटकर बेटा दौड़कर घर पहुंचा। लड़के ने बदहवास हालत में बताया कि पड़ोसियों जहर पिला दिया गया है। घरवालों ने उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बताया कि जहर पूरे शरीर में फैल चुका है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी धमकी दे रहे हैं। बोलते हैं कि कोतवाली में दो लाख रुपए दे देंगे हमारा कुछ नहीं होगा।

 

संबंधित समाचार