Hockey India League: यूपी पुलिस के मोहम्मद हारिस का हॉकी इंडिया लीग में हुआ चयन, मिला प्रोत्साहन पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश पुलिस हॉकी टीम के होनहार खिलाड़ी मोहम्मद हारिस का चयन हॉकी इंडिया लीग के लिए किया गया है। हारिस ने हाल ही में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया, जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने का अवसर मिला।

पीएसी मुख्यालय मीडिया सेल के अनुसार हारिस के खेल में अनुशासन, कौशल और प्रतिबद्धता को देखते हुए हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग काउंसिल ने उन्हें टीम में शामिल किया। उनके चयन से न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस, बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व की अनुभूति हुई। हारिस की इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए उन्हें दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इस मौके पर एडीजी पीएसी डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार ने हारिस को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हमारे पुलिस बल के सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। हारिस ने साबित किया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। भविष्य में भी हमारे खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस विभाग और राज्य का नाम रोशन करते रहेंगे।

 

संबंधित समाचार