World Anaesthesia Day: ऑपरेशन थियेटर अब हाईटेक, रोगियों की निगरानी होगी डिजिटल, शुरू हुआ ई-चार्टिंग सिस्टम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, पीजीआई, अमृत विचार। संजय गांधी पीजीआई संस्थान के न्यूरो सर्जरी ऑपरेशन थियेटर अब और अधिक आधुनिक तकनीक से लैस हो गए हैं। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर गुरुवार को संस्थान में ई-चार्टिंग सिस्टम की शुरुआत की गई। नई व्यवस्था से अब ऑपरेशन के दौरान मरीज की हर गतिविधि, दवा और निगरानी का डेटा रियल टाइम में दर्ज किया जाएगा।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगी सटीक मॉनिटरिंग

कार्यक्रम का शुभारंभ एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात तिवारी और सीएमएस डॉ देवेंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्रणाली से रोगियों की निगरानी पहले से अधिक सटीक और सुरक्षित होगी। ऑपरेशन थिएटर की कार्यप्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलेगी, जिससे रिकॉर्डिंग में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ेंगी।

डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया होगी आसान

एनेस्थीसिया विभाग की डॉ रुचि वर्मा और डॉ सुमित सचान ने बताया कि ई-चार्टिंग सिस्टम के आने से एनेस्थीसिया रिकॉर्ड्स का रखरखाव सरल होगा। मरीजों की सुरक्षा में सुधार के साथ-साथ डेटा विश्लेषण और निर्णय प्रक्रिया भी तेज़ होगी। उन्होंने कहा कि यह कदम पीजीआई को डिजिटल हेल्थकेयर के क्षेत्र में अग्रणी बनाएगा।

इस अवसर पर डॉ रुद्राशीश हलधर, डॉ सपना यादव, डॉ निधि सिंह, चंद्रेश कुमार कश्यप, धीरज सिंह, आर्यदत्ता चौधरी और मोहित निगम भी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा