संभल : 83 घंटे बाद थमी ईडी व आईटी की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मीट फैक्ट्री मालिक के घर व प्रतिष्ठानों पर सोमवार सुबह मारा था छापा

संभल, अमृत विचार: मीट कारोबारी इमरान-इरफान ब्रदर्स के घर व प्रतिष्ठानों पर आयकर व ईडी की कार्रवाई गुरुवार शाम को 83 घंटे बाद समाप्त हो गई। इस बीच मीट कारोबारी के घर दिन में चेहरे पर ढाटा बांधे दो लोगों को लेकर अधिकारी पहुंचे।

इमरान व इरफान की इंडिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री व घर सोमवार को तड़के करीब 70 गाड़ियों में सवार होकर आयकर व ईडी जैसी एजेंसियों के 120 से अधिक अधिकारी दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद और बरेली से पहुंचे थे। टीमों ने एक बार कार्रवाई शुरु की तो फिर उनकी कार्रवाई लगातार चलती रही। अधिकारी दिन और रात पड़ताल करते रहे। शहर के होटल से टीमों का खाना व नाश्ता पहुंचता रहा। टीमों ने न सिर्फ दस्तावेजों को खंगाला बल्कि मोबाइल व कंप्यूटर की भी गहनता से जांच की। मीट फैक्ट्री में काम करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों के घरों पर भी टीम ने पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार टीमों को जांच के दौरान बोगस फर्मों के दस्तावेज भी मिलने की बात कही जा रही है।

कौन थे अधिकारियों के साथ पहुंचे नकाबपोश
मीट कारोबारी के सरायतरीन स्थित आवास परबुधवार दोपहर एक कार में सवार होकर कुछ अधिकारी पहुंचे। पहले अधिकारी कार से उतरे और फिर दो अन्य लोग नीचे आये जिनके चेहरे कपड़े से ढ़ंके थे। अधिकारी इन दोनों को अपने साथ मीट कारोबारी की कोठी में ले गये। माना जा रहा है कि यह दोनों या तो कारोबारी के परिवार के सदस्य थे या भी ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें घर के बारे में जानकारी थी।

संबंधित समाचार