Bareilly : हजारों दीपों की अलौकिकता से जगमग हुआ अर्बन हाट, गूंजे श्री राम के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अर्बन हाट परिसर शुक्रवार की शाम दीपों की रोशनी से जगमग नजर आया, दीपों से उत्पन्न होने वाली रोशनी की अलौकिकता देखते ही बन रही थी। वहीं लोगों की भारी भीड़ इस दीपोत्सव की साक्षी बनने के लिए उमड़ी। मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने दीप जलाकर उत्सव का आरंभ किया। वहीं अन्य अफसर और पार्षदों ने भी दीप जलाकर सहभागिता की।

अर्बन हाट कैंपस शुक्रवार की देर शाम को दीपों की जगमगाहट और जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मेयर डा. उमेश गौतम ने कहा कि बरेली में भी अयोध्या नगरी की तरह भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने दीपों की रंगोली के साथ सेल्फी भी ली। 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित दीपोत्सव ने साफ-सफाई के साथ-साथ धार्मिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूत किया। महिला, पुरुष और बच्चों ने अपने हाथों से दीये प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर एक्सईएन राजीव राठी, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय समेत अन्य अफसर शामिल रहे।

संबंधित समाचार