बाराबंकी : 51 सौ दीपों से रोशन हुआ शिवधाम, सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
रामनगर, बाराबंकी, अमृत विचार : धनतेरस के अवसर पर तहसील प्रशासन रामनगर द्वारा महादेवा स्थित पावन अभरण सरोवर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल ने शिवलिंग पर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत सरोवर के चारों ओर 5100 दीप जलाकर पूरे परिसर को दिव्य आभा से आलोकित किया गया। दीपों की जगमगाहट और सरोवर के सौंदर्य को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

कार्यक्रम में खास आकर्षण का केंद्र रहा सेल्फी पॉइंट, जहां दर्शक दीपों की पृष्ठभूमि में तस्वीरें लेते दिखे। इस आयोजन में तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, कोतवाल अनिल कुमार पांडेय सहित राजस्व, पुलिस कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने में यूनियन इंटर कॉलेज की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और राजस्व कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। इस मौके पर बीडीओ जितेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत अभिनव सिंह, एडीओ एजी डॉ. दलबीर सिंह, एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि, ग्राम प्रधान राजन तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
