CM Yogi Live: लखनऊ से ब्रह्मोस की पहली खेप रवाना, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, आत्‍मनिर्भर भारत की राह में अहम कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां ब्रह्मोस एयरोस्पेस इकाई में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का अनावरण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह न केवल उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे (यूपीडीआईसी) के लिए एक उपलब्धि है, बल्कि इससे रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के भारत के संकल्प को एक नयी ऊर्जा भी मिलेगी। 

बयान में कहा गया है कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल प्रणाली की निर्माता ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने लखनऊ के सरोजिनी नगर में स्थित अपने नए केंद्र में मिसाइल प्रणाली के पहले समूह का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है। इस अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन 11 मई, 2025 को किया गया था। इसमें मिसाइल एकीकरण, परीक्षण और अंतिम गुणवत्ता जांच के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। भारतीय सशस्त्र बल सफल परीक्षण के बाद मिसाइलों को तैनाती के लिए तैयार करते हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

संबंधित समाचार