दीपावली और छठ पर स्पेशल इंतजाम... शहर के बस अड्डों से चलेंगी 570 बसें, बैकअप में भी तैयार, यहां कॉल कर लें पूरी details

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः दीपावली और छठ पर परिवहन निगम ने महानगर के बस अड्डों से 570 बसों का संचालन करेगा, 10 बसें उपनगरीय बस अड्डों से चलाई जाएंगी। 370 बसें रायबरेली, बाराबंकी और हैदरगढ़ डिपो से चलेंगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि 105 अतिरिक्त बसों को बैकअप भी तैयार रखा गया है। दीपावली से 30 अक्टूबर तक परिक्षेत्र में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। सभी बस अड्डों पर कर्मचारी 24 घंटे यात्रियों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

डिपोवार बसों का आवंटन

 

डिपो का नाम        संचालित बसों की संख्या
कैसरबाग डिपो 276
चारबाग डिपो  120
अवध डिपो 94
आलमबाग डिपो  80
उपनगरीय डिपो  10

रायबरेली डिपो

158

बाराबंकी डिपो

107

हैदरगढ़ डिपो

105

कुल 

950 बसें

त्योहारी सीजन में चलेंगी अतिरिक्त बसें – प्रमुख रूट

परिवहन निगम द्वारा लखनऊ से विभिन्न शहरों के लिए विशेष रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

मार्ग (रूट) अतिरिक्त बसें

लखनऊ – दिल्ली 55

लखनऊ – गोरखपुर 44

लखनऊ – आजमगढ़ 37

अन्य रूट (बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज आदि)।

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर

यात्री किसी भी समय सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

बस अड्डा सुबह 6 से दोपहर 2 दोपहर 2 से रात 10 रात 10 से सुबह 6

आलमबाग 8726005100 9452312139 8433305950

चारबाग 9415757195 9415007465 9818412842

कैसरबाग 9717870021 9793858053 9235058537

अवध 8726005107 9889490758 9119687393

 

संबंधित समाचार