दिवाली पर तंत्र मंत्र: छात्र की कब्र की खोदाई कर निकाल रहे थे शव, पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी सूचना
लखनऊ/ मलिहाबाद, अमृत विचार : मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बख्तियार नगर में तंत्र-मंत्र के उद्देश्य से एक छात्र की कब्र की खोदाई का मामला सामने आया है। जब परिजनों ने कुछ अज्ञात लोगों को कब्र को खोदते देखा तो वह शोर मचाने लगे। इसके बाद आरोपित वहां से भागनिकले। हालांकि पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देते हुए संबंधित थाने को जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस कब्र की खोदाई करने वाले लोगों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में बख्तियार नगर निवासी 11वीं के छात्र अनिल साहू (15) की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने छात्र का अंतिम संस्कार अपने पुश्तैनी बाग में कर दिया था। जहां उसकी कब्र आज भी मौजूद है। चचेरे भाई दीपू साहू ने बताया कि छात्र के पिता राकेश साहू किराना व्यापारी है। अनिल की मौत के बाद वह ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में रहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12:30 कुछ अज्ञात लोग पुश्तैनी कब्रिस्तान में पहुंचे और छात्र के कब्र की खोदाई करने लगे। हालांकि, अज्ञात लोगों को देख गांव के आवारा कुत्ते जोर-जोर से भोकने लगे हैं। कुत्तों की आवाज सुनकर वह बाहर निकले और कब्रिस्तान की तरफ गए। जहां कुछ लोग हाथ में फावड़ा लेकर कब्र खोदते दिखाई पड़े। दीपू के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकले। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ की। मलिहाबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
दीपावली के मौके पर लोग करते हैं तंत्र मंत्र
सूत्रों के माने तो, दीपावली के मौके पर अंधविश्वास से जुड़े लोग सनातन धर्म के कायस्थ मृतकों का नरमुंड की तलाश में लगे रहते है। हालांकि अंधविश्वास के चलते राजधानी में तमाम घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके अशिक्षित वर्ग के अलावा पढ़ा लिखा वर्ग भी वारदात को अंजाम देने में गुरेज नहीं करता है।
इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी ने बताया की रात्रि जानकारी प्राप्त हुई थी पुलिस को मौक़े पर भेजा गया था आधी कब्र खोदी गई था लेकिन परिजनों की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई जांच कराई जा रही तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा
