Bareilly: दिवाली के चलते गेंदा और गुलाब दोगुने दाम पर बिके
बरेली, अमृत विचार। दिवाली के चलते फूल बाजार महक उठा। गेंदा और गुलाब दोगुने दाम पर पहुंच गया। शनिवार को शहर में गेंदा 70 और गुलाब 200 रुपये किलो बिका था, मगर रविवार को गेंदा 150 रुपये और गुलाब 400 रुपये किलो बिका।
फूल विक्रेताओं के अनुसार दिल्ली मंडी से भी फूल आ रहे हैं। बाजार में कमल के एक फूल की कीमत 80 से 100 रुपये पहुंच गई। फूल विक्रेताओं ने बताया कि बरेली से पिथौरागढ़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पलिया समेत कई स्थानों से फूल आते हैं। शहर में अजमेर, भीकमपुर, हाथरस, लखनऊ, बदायूं के लभारी के किसान भी फूल लेकर पहुंचते हैं। रविवार को करीब 150 क्विंटल फूलों की बिक्री होने का अनुमान है।
बरेली के आसपास क्षेत्रों के साथ बाहर से भी फूल आते हैं। फूल खरीदने के लिए बाहर के भी व्यापारी शहर में आते हैं। कुछ ऑर्डर पर फूल मंगाते हैं।
नंद किशोर, फूल व्यापरी
फूल महंगे हैं। अशोक के पत्तों की लड़ियां भी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। लोग इन्हें घर और प्रतिष्ठानों पर लगाते हैं।
विमल सैनी, फूल विक्रेता
दिवाली से दो पहले से लोग अपने घर और दुकानें सजाने के लिए आर्डर देते थे, लेकिन फूल महंगे होने के कारण लोग रंग बिरंगी रोशनी की झालरों से घरों को सजा रहे हैं।
शेखर, फूल विक्रेता
दिवाली के चलते फूल महंगा होने पर लोग कम फूल खरीद रहे हैं। जिसे एक किलो फूल की जरूरत है, वह आधा किलो ही फूल लेकर जा रहा है।
दिनेश बाबू, फूल विक्रेता
