Bareilly: नहाने के बाद नंगे पैर छत पर गया युवक, करंट लगने से मौत
बरेली, अमृत विचार। नहाने के बाद छत पर नंगे पैर गए युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अचानक से युवक की मौत के बाद मोहल्ले के लोग गमगीन है। परिजनों ने रात में ही युवक को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
किला थाना क्षेत्र के जसौली मोहल्ले में निवासी तसलीम घर के नीचे ही किराने की दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे वह नहाकर छत पर नंगे पैर चले गए। छत पर लगे जाल पर पैर रखते ही वह करंट की चपेट में आ गए।
परिवार के लोग उन्हें आनन फानन में डाक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने कार्रवाई की बात न कहते हुए रात में ही उन्हें मोहल्ले के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया। तसलीम की मौत के बाद परिवार के साथ मोहल्ले के लोग भी गमगीन है।
