Diwali 2025: 55 हजार दीपकों से जगमगाई पुलिस लाइन, पुलिस अफसरों ने कुछ ऐसे मनाई दीपावली

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बरेली, अमृत विचार: छोटी दीपावली के मौके पर पुलिस लाइन में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन परिसर 55 हजार दीपकों की जगमगाहट से आलोकित हो उठा, जिसने चारों ओर प्रकाश, उल्लास और एकता का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

MUSKAN DIXIT (56)

कार्यक्रम में एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, सीओ द्वितीय सोनाली मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने दीपोत्सव के माध्यम से समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया। पुलिस लाइन को दीपों की पंक्तियों से इस तरह सजाया गया कि पूरा परिसर रोशनी से जगमग हो उठा।

MUSKAN DIXIT (54)

एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। हमारी पुलिस भी समाज में सुरक्षा, विश्वास और शांति का प्रकाश फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह दीपोत्सव हमारी एकता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है।

MUSKAN DIXIT (55)

एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी पुलिस कर्मियों एवं नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का यह पर्व समाज में सकारात्मक सोच, परस्पर सहयोग और एकजुटता का संदेश देता है। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को मिठाइयां एवं उपहार दिये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए।

यह भी पढ़ेंः "26 लाख से ज्यादा दीपों की रोशनी से बेचैनी हो रहे हैं," CM योगी का अखिलेश पर पलटवार

संबंधित समाचार