Bihar Assembly Elections 2025: AAP ने 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
बिहार: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें 12 नए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
इस नवीनतम सूची के साथ, AAP अब तक कुल 99 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले, पार्टी ने पहली सूची में 11, दूसरी में 48 और तीसरी सूची में 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
चौथी सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम और निर्वाचन क्षेत्र:
- मधुबन: कुमार कुनाल
- सीतामढ़ी: रानी देवी
- खजौली: आशा सिंह
- फुलपरास: गोरीशंकर
- सुपौल: बृज भूषण (नवीन)
- अमौर: मोहम्मद मुंताजिर आलम
- पिरपैंती: प्रीतम कुमार
- कुटुम्बा: शरावन घुइया
- गुरुआ: सचितानंद श्याम
- गया टाउन: अनिल कुमार
- सिकंदरा: राहुल राणा
- जमुई: रमाशिष यादव
अब तक घोषित उम्मीदवारों का विवरण:
- पहली सूची: 11 उम्मीदवार
- दूसरी सूची: 48 उम्मीदवार
- तीसरी सूची: 28 उम्मीदवार
- चौथी सूची: 12 उम्मीदवार
आम आदमी पार्टी ने बिहार में दिल्ली और पंजाब में लागू 'केजरीवाल मॉडल' को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही, पार्टी बिहार में पलायन, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अपने चुनावी अभियान का हिस्सा बनाएगी।
