Bareilly : दिवाली की रोशनी से जगमगाया अंबर...धरती पर उतरी आकाश गंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दीपावली के त्योहार पर सारा शहर जगमगा उठा। आतिशबाजी से आसमान रोशन और रंगीन हो गया तो जमीन पर यूं लगा कि आकाश गंगा धरती पर उतर आई हो। घरों और दुकानों पर लक्ष्मी गणेश का पूजन हुआ। इसके बाद लोग आतिशबाजी छोड़ने में व्यस्त हो गए।

सोमवार की रात शहर की रौनक देखते ही बन रही थी। शहर की लगभग सभी मुख्य सड़कें दीपावली के उल्लास में डूबी नजर आईं। पटेल चौक, चौकी चौराहा, डमरू चौराहा, राजेंद्र नगर, शाहमतगंज जैसे चौराहे गुलजार रहे। लोग अपनों के साथ दिवाली की खुशियां बांटते नजर आए। दिन भर घरों, दफ्तरों और दुकानों में दिवाली पूजन का सिलसिला चला। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर दिवाली की बधाई दी।

मिठाईयों ने दिवाली बनाई जायकेदार
दिवाली की रात जश्न में डूबी थी लोग अपनों से मिलने उनके घरों पर आते-जाते रहे। खास रंग की मिठाईयों ने दिवाली पर जायकों का खूब आनंद दिया। लोग अपने से मिलने के लिए खास उपहार भी लेकर गए। ये सिलसिला देर रात तक जारी रहा।   

 

संबंधित समाचार