Rampur: पट्टा चढ़ाते वक्त चक्की की जद में आये संचालक की दर्दनाक मौत
मसवासी, अमृत विचार। नगर निवासी चक्की स्वामी की पट्टा चढ़ाते समय पटे में आने से मौत हो गई। चक्की स्वामी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले में मौत से सन्नाटा पसरा गया। चक्की स्वामी की एक माह बाद इसकी लड़की शादी थी परिवार रो रोकर बुरा हाल है।
नगर निवासी नन्ने उम्र 45 पुत्र सफदर पिकअप चलाता था। कुछ ही दिन पहले नन्ने ने मझरा खुशहालपुर मार्ग पर चक्की लगाई थी। जिस पर वह आटा व धान के सेलर पर कुटाई करता था। वह धान की कुटाई करने के चक्की का पटा चढ़ा रहा कि अचानक पट्टे में उसका पैर आ गया जिससे वह पट्टे में फंस गया। कई राउंड इंजन ने लगा दिए। जिससे मौके पर पर नन्ने की मौत हो गई। जिससे नन्ने के परिवार में चीख पुकार मच गई।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह पट्टे में नन्ने को बाहर निकाला सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक भी मौके पर पहुंचे। परिवार ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। चक्की स्वामी की लड़की की एक माह बाद शादी होने वाली है। नन्ने की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने को लेकर तहरीर सौंपी है।
