UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग खाया जहर...दोनों की तड़प-तड़पकर मौत
बिजनौर, अमृत विचार। किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला आरती का गांव निवासी अपने रिश्ते के देवर (21) से अफेयर चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर एक अक्टूबर 2025 को फरार हो गई। पति ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ थाना किरतपुर में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस ने दोनों को 14 दिन बाद बरामद कर लिया। महिला ने दोनों बच्चों को देखने के बाद भी प्रेमी संग जाने की जिद पकड़ ली।
लेकिन समझाने-बुझाने पर 15 अक्तूबर को आरती अपने पति साथ चली गई। दीपावली के दिन करीब एक बजे महिला और उसके प्रेमी ने घर से कुछ ही दूर गन्ने के खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर का असर होने लगा तब प्रेमी ने अपने बड़े भाई को सूचना दी। परिवार समेत ग्रामीण खेत पर पहुंचे । पुलिस ने दोनों को तुरंत बिजनौर भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान शाम पांच बजे दोनों की मृत्यु हो गई।
