Bareilly: जेठ बना हैवान...महिला से किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर लगा दी पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके जेठ ने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर जेठ और ससुराल के अन्य लोगों ने पिटाई की। महिला ने कोर्ट के आदेश पर जेठ समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला के मुताबिक 17 जून की सुबह करीब 10 बजे उसके पति काम पर गए थे। इसी दौरान जेठ अचानक कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर-शराबा के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने मामले की शिकायत पति और जेठानी से की। आरोप है कि जेठानी ने अपने परिवार को बुलाकर उस पर मुकदमा न लिखवाने का दबाव डालने की कोशिश की। 

जब पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी और जेठानी के लोग उसके घर में घुस आए और लात-घूसों से उसकी पिटाई की। साथ ही धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार