रामपुर : दोबारा उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सूर्यप्रकाश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया मनोनीत

रामपुर, अमृत विचार। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का एक बार फिर सूर्य प्रकाश पाल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले और रामपुर की समस्याओं से रूबरू कराया। इससे पहले वह वर्ष 2024-25 में भी उपाध्यक्ष रहे हैं।

इससे पहले वो वर्ष 2018-2024 तक उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन रहे। वह वर्ष 2011 से वर्ष 2018 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री पद पर रहे। इससे पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा का हरियाणा प्रभारी भी बनाया गया। वर्ष 2000 से 2003 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। सूर्य प्रकाश पाल के एक बार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके करीबी और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। बुधवार को पूरे दिन बधाई दिए जाने का तांता लगा रहा। लोगों ने फोन एवं मैसेज कर उन्हें बधाई संदेश भेजे।

संबंधित समाचार