Bareilly: दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों के नाम पर शहर में अवैध वसूली का खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों के नाम पर शहर में लोगों से अवैध वसूली की जा रही है। पैसे मांगने वाले लोग पिछले माह शहर में हुए बवाल में पकड़े गए लोगों की मदद की बात कह रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर जमात रजा ए मुस्तफा की तरफ से लेटर जारी करके किसी को पैसे नहीं देने को कहा गया है।

पत्र में जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने लिखा है कि पिछले माह शहर में हुई घटना के बाद कुछ संस्थाएं जेल गए लोगों की मदद करने के नाम पर चंदा वसूलने का काम कर रही हैं। उन्होंने इस काम का विरोध जताया है। 

पत्र में लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी संगठन को पैसे देने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें। वही अगर कोई संगठन दरगाह आला हजरत या दरगाह ताजुश्शरिया या दरगाह के अन्य संगठन के नाम से पैसे मांग रहा है तो उसकी जानकारी जमात रजा ए मुस्तफा के हेड कार्यालय पर दें।

संबंधित समाचार