भैया दूज : त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था चौपट...जाम में फंसी बहनें घंटों हुईं परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। भाई दूज का त्योहार गुरुवार को धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। मगर भाई को तिलक करने घर से निकली बहनें जब सड़कों पर पहुंची तो जाम ने त्योहार की खुशियां फीकी कर दीं। नगर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया और दोपहर तक हालात जाम में तब्दील हो गए।

नगर के बाईपास चौराहा, तहसील तिराहा, अंदर बाला रोड, कबाड़ खाना रोड और बरखन चौरहे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। बहनों को भाइयों के घर पहुंचने में घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

लोगों में दिखा आक्रोश, ट्रैफिक पुलिस को कोसा
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल त्योहारों पर ठीक-ठाक व्यवस्था रहती है लेकिन इस साल प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। जगह-जगह जाम में फंसे लोगों ने जमकर ट्रैफिक पुलिस को कोसा और लापरवाही पर नाराजगी जताई।
  
जाम में होती रही नोकझोंक
जाम के हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों के बीच नोकझोंक की स्थिति बनी रही। बच्चे और बुजुर्ग घंटों धूप में फंसे रहे। कई जगह तो पुलिस कर्मी नदारद रहे।

संबंधित समाचार