Pratapgarh: पुलिस लॉकअप में युवक ने धारदार ह​थियार से किया खुद को घायल...SO सस्पेंड, पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने लाया गया था युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार: पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने लाए गए युवक ने अपना गला काट लिया। उसे उपचार के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने एसओ को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू हो गई है।

कुंडा कोतवाली के जमेठी निवासी 25 ​शिवम सिंह को  चोरी के मामले में मानिकपुर पुलिस पूछताछ के लिए लाई थी। घर वालों का कहना है कि पांच दिन पहले उसे पुलिसकर्मी ले गए और प्रताड़ित करते हुए पूछताछ कर रहे थे। गुरुवार सुबह थाने में ही ​शिवम सिंह ने अपना गला रेत लिया। यह देख थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी उपचार के लिए उसे एम्स रायबरेली ले गए। 

मामला संज्ञान में आते ही एसपी दीपक भूकर ने घटना की जांच सीओ कुंडा अमरना​थ को सौंपी। प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर एसओ दीप नारायण को निलंबित कर दिया। एएसपी प​श्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके पास धारदार ह​थियार कैसे पहुंचा। किन परिस्थितियों में और कैसे गला काटा है। इसकी जांच की जा रही है।  घायल ​शिवम की हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़े : 

कुशीनगर में डिवाइडर से टकराई स्लीपर बस, 26 यात्री घायल... जयपुर से मधुबनी जाते समय हुआ हादसा 

 

संबंधित समाचार