बांग्लादेशियों को नहीं भगाया, तो लखनऊ को बना देंगे आतंकी ठिकाना : बृजलाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । भाजपा सांसद बृजलाल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लखनऊ में रह रहे बांग्लादेशी लोगों को वापस उनके देश भेजने की मांग सीएम योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में कहा है कि इन बांग्लादेशियों को नहीं भगाया, तो आने वाले समय में लखनऊ को आतंकी ठिकाना बनाने में देर नहीं लगायेंगे।

यह वही स्थान है जहाँ कांग्रेसी सरकारों में इन्हें वोट-बैंक के तौर पर योजनाबद्ध तरीक़े से बसाया गया था। इंदिरा गांधी जी इन्ही बांग्लादेशियों के सहारे 1983 का असम चुनाव जीतना चाहती थीं जिनकी संख्या उस समय लगभग 40 लाख थी।”आल असम स्टूडेंट यूनियन”, “आल असम गणसंग्राम” की माँग थी कि पहले इन विदेशियों को बाहर करो, तब विधान सभा का चुनाव कराओ। 

उन्होंने आगे इस वीडियो में कहा है कि इंदिरा जी अपनी ज़िद पर अड़ी रही जिसका परिणाम 12 फ़रवरी 1983 को “नेल्ली” दंगा हुआ, जिसने 3000-4000 लोग मारे गये। लखनऊ में रह रहे ये बांग्लादेशी देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा है। जब से बांग्लादेश में कट्टरपंथियों और पाकिस्तान समर्थक सरकार बनी है, यह खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। बांग्लादेशी अपराधी गैंग डकैती, चोरी जैसी घटनाये कर रहे है। इतना ही नहीं बांग्लादेशी आतंकी संगठन  “HUJI”(हरकत-उल-जिहाद- अल- इस्लामी” ने देश में कई आतंकी घटनाएँ की है जिसमें उत्तरप्रदेश भी शामिल है। ख़ूँख़ार हुजी आतंकी बाबू भाई आदि अब भी उत्तरप्रदेश की जेल में हैं। 23-11-2007 को लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या की न्यायालयों में हुये बम-ब्लास्ट में हूजी का भी हाथ था। बांग्लादेशी आतंकी संगठन “JMB” (जमात-उल- मुजाहिदीन बांग्लादेश) भारत में भी सक्रिय है।

ये भी पढ़े : 

Pratapgarh: पुलिस लॉकअप में युवक ने धारदार ह​थियार किया खुद को घायल...SO सस्पेंड, पूछताछ के लिए मानिकपुर थाने लाया गया था युवक

संबंधित समाचार