कानपुर : धूमधाम से मना भाईदूज का पर्व, भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाईदूज का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। पर्व के दौरान भइयों के माथे पर टीका कर बहनों ने भाइयों पर आने वाले संकट हरने की कामना की। इस दौरान भाइयों ने बहनों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। पर्व पर घरों में उत्साह का माहौल रहा।

भाईदूज पर्व पर सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। सबसे अधिक उत्साह उन घरों में रहा जहां पर पहली बार भाई-बहन अपना यह पर्व मना रहे थे। ऐसे घरों में पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर यह पर्व मनाया। पहली बार टीका कर रही बहनों के इस पल को परिवार के सदस्यों ने कैमरों में कैद किया। विधान पूर्वक पूजन के साथ ही घर के बुजूर्गों ने सभी को पर्व का महत्व भी बताया। 

cats

ऐसे में परिवार के बुजुर्गों ने अपने समय की कहानियां भी सुनाकर पर्व में होने वाले बदलाव को युवा पीढ़ी को समझाया। उधर शादीशुदा बहनों के घरों में जाकर भी भाइयों ने टीका कराकर पर्व को पूर्ण किया। शाम तक ही मुहूर्त होने के चलते घरों में दोपहर तक पूजन विधि को पूर्ण किया गया। 

दोपहर बाद रहा जाम

पर्व के दौरान शहर में जाम की स्थिति का भी शहरवासियों ने सामना किया। दोपहर बाद शहर में लगे जाम से सबसे ज्यादा गोविंद गगर, साकेत नगर, फजलगंज, झकरकटी, दादा नगर सहित अन्य इलाकों में जाम रहा। इसी तरह शाम को गुमटी, जरीबचौकी, कल्याणपुर में जाम से वाहन सवार परेशान रहे। रात 9 बजे के आस-पास शहर की सड़को पर वाहन चालाना आसान हो सका।  

वीडियो कॉल पर पर्व

पर्व पर तकनीक का भी बोलबाला रहा। ऐसे भाई-बहन जो दूसरे शहरों में थे उन्होंने सबसे अधिक तकनीक का इस्तेमाल किया। खासतौर पर विदेश में रहने वाले भाई-बहनों ने वीडियो कॉल का इस्तेमाल कर पर्व को मनाया। वीडियोकॉल के समय पूरे परिवार ने एक साथ रहकर दूर रह रहे भाई या बहन को पर्व की खुशियां दी। शहर में कई ऐसे परिवार रहे जिन्होने एक ही विंडो पर एक साथ जुड़कर पूजन किया।

संबंधित समाचार