Chhath Mahaparva 2025: नगर विकास मंत्री ने किया लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण, परखीं छठ पर्व की तैयारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हो रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने को गुरुवार को लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

cats

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए घाटों पर सफाई अभियान विशेष रूप से संचालित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

cats

साथ ही उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाट तक जाने वाले सभी मार्गों पर समुचित सफाई, फॉगिंग एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार