यूपी में आवासीय योजना पाने का गोल्डन ऑफर... 3 नवंबर तक फ्लैट पाने का मौका, पंजीयन चालू

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अटल नगर और सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में निर्मित फ्लैट 3 नवम्बर तक आवेदन किए जा सकते हैं। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के ये फ्लैट कम कीमत के अल्प वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए हैं। 4 अक्टूबर से चल रहे पंजीयन में करीब आठ हजार से अधिक आवेदन आए हैं।

एलडीए ने हजरतगंज के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई लगभग 2,314 वर्गमीटर भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना विकसित की है। इस ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के तीन ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 10.70 लाख कीमत के 1 बीएचके के 72 फ्लैट बनाए हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग की शुरुआत में दो हजार से अधिक आवेदन किए गए थे।

MUSKAN DIXIT (9)

इसके अलावा देवपुर पारा में स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से 19 मंजिल के 15 टावरों में 2,496 फ्लैट की बुकिंग खोली गई है। इनमें 30 से 54.95 वर्गमीटर के 1,832 फ्लैट 1 बीएचके और 664 भवन 2 बीएचके के हैं। इनकी शुरुआती कीमत 9.82 लाख रुपये है। तीन दिन में 3,078 लोगों ने लॉगइन किया, जिसमें 643 ने बुकलेट खरीदी, 59 लोगों ने पंजीकरण धनराशि जमा की है। योजना में अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की पर्याप्त सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Andhra Pradesh bus fire: कुरनूल में दिल दहला देने वाला हादसा, यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12 लोग जिंदा जले, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

संबंधित समाचार