बरेली : इज्जतनगर मंडल में हो रहा 26 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार: इज्जतनगर मंडल की रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के अनुसार त्योहारी सीजन एवं छठ महापर्व पर यात्रियों की सहूलियत देने के लिए इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

26 जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अधिकांश गाड़ियों में कोचों की संख्या भी बढ़ाई गई है। 23 अक्टूबर को यानी सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को विशेष गाड़ी 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल, 05060 लालकुआं-कोलकता, 04117 प्रयागराज-लालकुआं, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर व 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। जबकि 09062 बरौनी जंक्शन -बान्द्रा टर्मिनल विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरती है। वहीं सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल में 04118 लालकुआं-प्रयागराज, 05401 बरेली सिटी-काशीपुर व 05402 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ियों का संचलन किया जाएगा।

 

संबंधित समाचार