छठ पूजा पर यात्रियों के लिए सेंट्रल की व्यवस्था देखने पहुंचे रेलवे GM,सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण कर दिए उचित प्रबंधन के निर्देश 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। छठ पूजा पर लाखों यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में उमड़ी हुई है। स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्री सुरक्षित सफर करें, इसके लिए रेलवे की कई टीमें काम कर रही हैं। उत्तर मध्य जोन के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह अपनी टीम के साथ सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की व्यवस्था देखने के लिए पहुंचे। 

शुक्रवार को उत्तर मध्य जोन के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह विशेष सैलून से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे। उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ महाप्रबंधक ने छठ पूजा पर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल त्योहारों पर रेलवे ने 12000 से अधिक ट्रे्नों का संचालन किया है। वर्तमान में छठ पूजा के लिए नई दिल्ली, मुंबई के सबसे ज्यादा यात्री बिहार और छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे हैं जिससे ट्रेनें फुल हैं। 

महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने सेंट्रल स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और नक्शे में ये समझने की कोशिश किया कि अभी कितना प्रतिशत काम बाकी है। महाप्रबंधक ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। महाप्रबंधक ने सभी प्लेटफार्मों के अतिरिक्त कैंट साइड और सिटी साइड का भी निरीक्षण किया। जीएम का काफिला जीएमसी, गोविंदपुरी स्टेशन समेत कई अन्य स्थानों पर भी पहुंचा और ट्रेनों के संचालन से जुड़े सभी सिस्टम को चेक किया। 

छठ से वापसी के लिए 6181 स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त काउंटर 

28 अक्टूबर से नवंबर माह तक 6181 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि लोग छठ पूजा के बाद अपने कार्य पर बिना किसी रुकावट के वापस हो सकें। भारतीय रेल यात्रियों के त्योहारों की यात्रा को सुगम एवं आरामदायक बनाने के लिए देशभर में 12000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। छठ पूजा में शामिल होने के लिए कई दिनों से हजारों ट्रेनों से लोगों का जाना जारी है लेकिन छठ पूजा खत्म होने के बाद अचानक ट्रेनों में भीड़ बढ़ेगी जिसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।

कई अतिरिक्ट टिकट काउंटर,पूछताछ काउंटर काम करेंगे। इसके अतिरिक्त कानपुर, बलिया, समस्तीपुर, दानापुर, राजेंद्र नगर, दरभंगा, पटना, मुजफ्फरपुर, गया, बरौनी, आनंद विहार टर्मिनल, उधना, पुणे, मुंबई, नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत बड़े स्टेशनों पर 24 घंटे यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर, मोबाइल अनरिजर्व टिकटिंग सुविधा को भी बढ़ाया गया है। इसी प्रकार सूचना काउंटर, पब्लिक एनाउंस सिस्टम को मजबूत किया गया है। स्टेशन पर स्वच्छता, ट्रेनों की स्वच्छता के लिए अलग से टीम लगाई गई है।

ये भी पढ़े :
Kartik Purnima Fair: 120 मेला स्पेशल बसों का होगा संचालन, बालूघाट पर बनेगा अस्थाई बस स्टेशन

संबंधित समाचार