रामपुर : स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोपेड सवार किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मिलक थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, मचा कोहराम

रामपुर, अमृत विचार: मिलक में शुक्रवार सुबह मोपेड से दवाई लेने जा रहा किसान स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव सिलई बड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय कन्हई लाल पेशे से किसान थे। वह कुछ दिनों से बीमार थे। उसी के चलते वह शुक्रवार को करीब  साढ़े आठ बजे वह मोपेड से बरेली दवा लेने जा रहे थे। दिल्ली-बरेली बाईपास स्थित गांव धनेली के निकट सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे बाद किसान मोपेड सहित नीचे गिर गए। हादसे के बाद चालक मौका पाकर फरार हो गया। लोग किसान को सीएचसी लेकर भागे। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चे छोड़े
कन्हई लाल खेती बाड़ी करके अपने पांच बच्चों का पेट पाल रहा था।उसने सभी पांच बच्चों की शादी कर दी थी। जिसमें दो लड़के और तीन लड़किया है। पिता की मौत की जानकारी  मिलने के बाद लड़किया मायके की ओर दौड़ पड़ी। परिजन शाम तक शव आने का इंतजार करती रही। शव पहुंचते ही रोना बिलखना शुरू कर दिया।

संबंधित समाचार