UP News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 25 नवंबर तक होंगी पदयात्राएं, भाजपा आयोजित करेगी विभिन्न कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर समाज के हर वर्ग में एकता देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। 31 जिला स्तर पर यूनिटी पदयात्रा शुरू होगी। विभिन्न आयोजन और पदयात्राएं 25 नवंबर तक चलेंगी। ये जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने बटलर रोड स्थित विशिष्ट अतिथि गृह, नैमिषरणय गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर 26 नवंबर से 6 दिसंबर के दौरान 152 किलोमीटर की पदयात्रा पटेल के जन्म स्थल करमसद से स्टेचू ऑफ लिबर्टी, केवडिया तक आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन ''गर्व से स्वदेशी'' संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, जिला अध्यक्ष विजय मौर्या, विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश रावत, जया देवी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, महामंत्री राम अवतार कनौजिया और पुष्कर शुक्ला मौजूद रहें।

संबंधित समाचार