नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे हैं । वह अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो की समीक्षा कर रहे हैं। निरीक्षण के बाद उद्घाटन की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी।

बताया जा रहा है कि 30 दिसंबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन हो सकता है। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। शुरुआत में सालाना 50 लाख यात्री आने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैयारियां जोरों पर हैं।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है, जिसमें सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा एयरपोर्ट के रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग और पार्किंग की भी तैयारियां की जा रही हैं। दो दिन पहले ही यात्रियों के आगमन और विमान सेवाएं शुरू करने का सफल ट्रायल भी किया गया था।अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को भी यह ट्रायल किया जाएगा। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा