बदायूं : फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली के कब्रिस्तान में मिला था शव...नहीं हो सकी पहचान
बदायूं, अमृत विचार। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से जानकारी की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। उसके पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
शनिवार सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ के कब्रिस्तान में एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों के अलावा गांव के आसपास के गांवों के ग्रामीणों से मृतक के बारे में जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। किसी का कहना है कि व्यक्ति की मौत ठंड से हुई तो कोई विषाख्त पदार्थ खाकर जान देने का अंदेशा लगा रहा है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
