Lucknow News: शादी समारोह से बच्ची को अगवा कर किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

चीखने पर मुंह में ठूंसा कपड़ा, काकोरी इलाके में हुई घटना

लखनऊ/ काकोरी, अमृत विचार: काकोरी इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने गई 12 वर्षीया बच्ची को दो किशोरों ने अगवा कर लिया। शोर मचाने पर बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गांव के बाहर स्थित नहर की पुलिया पर ले गये। जहां दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकले। बच्ची देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करने निकलें। तो गंभीर हालत में नहर किनारे पड़ी मिली। पूरी जानकारी होने पर परिजन काकोरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।

काकोरी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके देवर की बेटी की शादी थी। परिवार के साथ शामिल होने के लिए शुक्रवार को गई थी। शादी समारोह चल रहा था। डीजे की अवाज के बीच देर रात उनकी 12 वर्षीया बच्ची गायब हो गई थी। काफी तलाशने के बाद करीब एक घंटे बाद बेटी घायल अवस्था में समारोह स्थल के पास मिली। उसने बताया कि गांव में रहने वाले दो किशोर उसे अपने साथ जबरन ले गए थे। चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। जिसके कारण चिल्ला नहीं सकी। रोते हुए बोली की गांव की नहर पुलिया के पास ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद वहीं छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह घर तक पहुंची है। यह सुनते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दो किशोरों के खिलाफ पास्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग को पकड़ा गया है, जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

कई दिनों से कर रहे थे परेशान

बच्ची ने पूछताछ में बताया कि दोनों कई दिनों से परेशान कर रहे थे। घर वालों को बताया था। महिला ने बताया कि यह नहीं पता था कि इतनी बड़ी घटना कर देंगे। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के दौरान कोई और आरोप लगता है, तो धारा बढाई जाएगी। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के मुताबिक एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

 

संबंधित समाचार