LU Exam Form: 10 नवंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, परेशानी होने पर डाइल करें टोल फ्री नंबर
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय और इसके संयुक्त महाविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा की विषम सेमेस्टर (दिसंबर-2025) की नियमित, बैक पेपर, इम्प्रूवमेंट और इक्ज़ेम्प्टेड परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। (स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित छात्रों को छोड़कर)।
विश्वविद्यालय के नियमित छात्रों को परीक्षा फॉर्म के साथ अलग से कोई शुल्क जमा नहीं करना है। उन्हें केवल ऑनलाइन फॉर्म भरकर, सेमेस्टर शुल्क की रसीद के साथ अपने संबंधित विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष कार्यालय में जमा करना होगा।
संयुक्त महाविद्यालयों के सभी छात्रों को ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने महाविद्यालय में जमा करना होगा। महाविद्यालयों को ऑनलाइन भरे गए सभी फॉर्म अपने लॉगिन से अग्रसारित करने होंगे।
छात्र यदि ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार की त्रुटि पाते हैं, तो वे 7897999211, 7897992064 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
