मां ज्वाला महोत्सव का भव्य शुभारंभ.... बोले वासुदेव मौर्य- महोत्सव सामाजिक एवं आध्यात्मिक जनजागरण का सशक्त माध्यम

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं लखीमपुर खीरी के भाजपा प्रभारी वासुदेव मौर्य ने कहा कि मां ज्वाला महोत्सव सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में जनजागरण का एक सशक्त माध्यम बनेगा। अयोध्या की गरिमा और धार्मिक परंपरा के अनुरूप यह आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप ग्रहण कर रहा है। वह मां ज्वाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मां ज्वाला महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 

विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कहा कि मां ज्वाला महोत्सव का स्वरूप वर्ष-दर-वर्ष और अधिक भव्यता प्राप्त कर रहा है। जिपं सदस्य चंद्रभान सिंह ने कहा कि इस आयोजन की जिम्मेदारी केवल मां ज्वाला फाउंडेशन के सदस्यों की ही नहीं, बल्कि समूचे क्षेत्रवासियों की भी है। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिपं सदस्य विश्वेश नाथ मिश्र सुड्डू ने कहा कि मां ज्वाला धाम अत्यंत पवित्र एवं प्रसिद्ध स्थान है। 

फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि यह महोत्सव समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा की भावना को सशक्त करेगा। मुख्य अतिथि के साथ जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, अवध क्षेत्र के विदेश संपर्क विभाग के क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर रवि तिवारी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामजी वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, कार्यक्रम प्रभारी पंकज पांडे, विकास रावत सहित अन्य थे। पहले दिन सुजीत सिंह, महोत्सव के संरक्षक सत्यनाम सिंह, सहकारी समिति खिरौनी के अध्यक्ष राहुल सिंह, लाल बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः यूपी में छठ महापर्व को लेकर एडवाइजरी जारी....केवल निर्धारित व सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें

संबंधित समाचार