बदायूं : पत्नी से विवाद के बाद विषाख्त पदार्थ खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव नरऊ बुजुर्ग निवासी जय सिंह (50) पुत्र भोले राम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनका अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी उनका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने विषाख्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने हालत नाजुक बताते हुए रेफर कर दिया। 

परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शनिवार रात जय सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद और तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार