Bareilly: बिजली चोरी की आरसी लेकर गए अमीन पर हमला, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरी के मुकदमे की आरसी लेकर गए अमीन पर फल का ठेला लगाने वाले ने हमला कर दिया। उसने आरसी लेकर फाड़ दी और अमीन को जान से मारने की धमकी दी। अमीन की तहरीर पर बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठकमल नयनपुर निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह सदर तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। उसके पास कटरा चांद खां का एरिया है। उसके पास बिजली चोरी की एक आरसी सूरज पुत्र काली चरन निवासी नवादा शेखान की है। वह कई माह से आरसी की वसूली के लिए सूरज के पास जा रहे थे लेकिन वह घर पर नहीं मिलता था और उसके परिजन मिलते थे। 16 अक्टूबर को तहसील से आरसी प्रपत्र 36 जारी किया गया था। 

वह आरसी तामील कराने के लिए गए लेकिन सूरज घर पर नहीं मिला। किसी ने बताया कि सूरज सेटेलाइट बस अड्डे के पास फल का ठेला लगाता है। जिसके बाद वह सेटेलाइट बस अड्डे के पास उसके फल के ठेले पर पहुंचे। उन्होंने सूरज से चोरी की धनराशि जमा करने और प्रपत्र 36 तामील करने को कहा। आरोप है कि उसके बाद उसने प्रपत्र 36 छीनकर फाड़कर फेंक दिया और गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगा।

संबंधित समाचार