कानपुर : पूर्व मंत्री पवन पांडेय बोले- भाजपा सरकार में हो रहा सबसे अधिक ब्राह्मणों पर अत्याचार
कानपुर, अमृत विचार। प्रदेश की योगी सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है। इस सरकार में दवाओं के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। अस्पतालों की स्थिति बद से बत्तर हो गई है। किसानों को उनकी फसल का पूरा समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार व व्यवसाय के अवसर न मिलने से वह बेरोजगार घूम रहे है।
वहीं, भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई और उनपर अत्याचार हो रहा है। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री पवन पांडे ने बोलीं। अयोध्या से पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन पांडेय का रविवार को नवीन मार्केट स्थित सपा कार्यालय में सपाइयों ने उनका स्वागत किया। महान संत नामदेव की जयंती पर विचार गोष्ठी व माल्यार्पण कार्यक्रम हुआ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवान अपनी डिग्रियां लेकर सड़कों पर रिक्शा चलने और मजदूरी करने को मजबूर है। इस सरकार में खुलेआम लूट, हत्याएं, बलात्कार, चोरी व छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। गुंडे माफिया को सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण उनके मन से सरकार का खौफ और भय समाप्त हो गया है।
बताया हम लोगों को अब वोट की चोट देकर लड़ना होगा। नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि संत नामदेव ने गरीबों, शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाने और अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।
उन्होंने देश को इंसानियत का पैगाम दिया। इधर, नौबस्ता, बसंत विहार में युवजन सभा महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने युवजन सभा के साथियों के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्षेत्रीय ब्राह्मण निवासियों से मुलाकात की। कहा कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।
इस दौरान प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, नितेंद्र यादव, रजत मिश्रा, आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह और नौबस्ता में अनुराग पांडेय, संदीप पांडेय, हर्ष मिश्रा, विनोद यादव, गोविंद चौहान, साहिल यादव, आलेख सिंह समेत आदि लोग रहे।
